Event Inner
हरित संकल्प
कालाडेरा कस्बे में स्थित तिरुपति विद्या पीठ विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। तिरुपति फाउंडेशन संस्थान ने क्षेत्र में 551 पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत सोमवार को तिरुपति विद्या पीठ स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है।
संस्थान के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में तिरुपति फाउंडेशन के तत्वावधान में आसपास के क्षेत्रों में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे ताकि क्षेत्र को हरित और स्वच्छ बनाया जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि तिरुपति विद्या पीठ विद्यालय, कालाडेरा नगरपालिका क्षेत्र का पहला CBSE पैटर्न डिजिटल स्कूल है, जो शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को भी बढ़ावा देता है।
विद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Tirupati Vidhyapeeth